जौनमाना गांव के रहने वाले देवेंद्र (57) पुत्र धर्मपाल शुक्रवार को अपनी पत्नी ओमकली के साथ घर पर बैठे हुए थे, तभी दो युवक व उनकी मां घर में घुस गए और देवेंद्र व उसकी पत्नी ओमकली पर हमला कर दिया। जिसमें देवेंद्र बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसे मृत समझकर आरोपी पक्ष हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। आरोपियों के वहां से चले जाने के बाद महिला ने अपने दामाद अमर राठी निवासी टीकरी को सूचना दी। महिला का दामाद सिंचाई विभाग में जूनियर र्क्लक के पद पर बड़ौत कार्यालय में तैनात है।
सूचना मिलते ही अमर राठी व उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और तरंत देवेंद्र को लेकर सीएचसी पर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देवेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक देवेंद्र की पत्नी ओमकली ने अपने ही दो भतीजों और उनकी मां के खिलाफ गला दबाकर पति की हत्या करने के मामले में कोतवाली में तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान