फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: किसान की गोली लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, घटनास्थल से नहीं मिला हथियार

Sat, 05 Aug 2023 12:53 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत के किरठल गांव एक किसान की गोली लगने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बड़ौत के किरठल गांव में शुक्रवार की रात घर के बाहर खड़े किसान की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद एसपी, एएसपी व सीओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहां कोई हथियार नहीं मिलने से हत्या मानते हुए जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


किरठल गांव में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे संदीप ( 38) अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। उसी दौरान परिजनों और पड़ोसियों को गोली चलने की आवाज आई। परिजन घर के बाहर आए तो वहां संदीप लहूलुहान पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

इसके बाद गांव के काफी लोग एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद रमाला थाना प्रभारी शिवदत्त, सीओ  सविरत्न गौतम मौके पर पहुंचे। वहीं, कुछ देर बाद एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एएसपी मनीष कुमार मिश्र भी मौक पर पहुंचे। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को लेकर परिजन गमगीन है।

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

हथियार नहीं मिलने से मानी जा रही हत्या 
मृतक संदीप खेती करता था और कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। संदीप की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल संदीप को गोली किसने मारी? यह किसी ने नहीं देखा। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परिजनों से बात की गई, लेकिन उन्होंने अभी कुछ नहीं बताया है। मौके पर हथियार नहीं मिला है, इसलिए हत्या और आत्महत्या दोनों पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें