फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने मांगे 3 लाख और बाइक, दुल्हन के पिता ने तोड़ा रिश्ता, बैठ गई पंचायत

Thu, 24 Apr 2025 09:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बिनौली निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी छपरौली के युवक से तय की थी। बृहस्पतिवार को बरात आनी थी, लेकिन निकाह नहीं हो पाया। पुलिस से भी इस मामले की शिकायत की गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक मांग ली। इससे नाराज दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया तो दूल्हे पक्ष ने शादी करने का दबाव बनाया और धमकी भी दी। दुल्हन के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

बिनौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तीन माह पहले अपनी बेटी की शादी छपरौली क्षेत्र के युवक से तय की थी। बेटी की बरात बृहस्पतिवार को आनी थी। इसके लिए दुल्हन पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले दूल्हे पक्ष ने बिचौलिये के माध्यम से दहेज में तीन लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर निकाह से इंकार करने लगे। 
 
विज्ञापन

इसका पता चलते ही दुल्हन के पिता ने निकाह कराने से इंकार कर दिया। उधर दोनों पक्षों के बीच बृहस्पतिवार को हुई पंचायत देर रात तक चलती रही, इसमे दोनों पक्षों के बीच हुए लेनदेन वापस कराया गया। वहीं पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें