फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 14 Dec 2023 01:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। यहां बालैनी क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव के जंगल मे चोरी के मामले में फरार चल रहे इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और उसका एक साथी पकड़ा गया है। पकड़े गए दोनों बदमाशो पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


बालैनी में 15 दिन पहले राहुल पुत्र हरपाल की दुकान से लाखों रुपये के लोहे के सामान की चोरी हुई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और दो बदमाश मामले में फरार चल रहे थे।

विज्ञापन

बुधवार की रात थानाध्यक्ष साक्षी सिंह को सूचना मिली कि घटोली गांव के जंगल मे दो बदमाश घूम रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेर लिया और उनको पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक इनामी बदमाश को गोली लग गई और दूसरे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल बदमाश 25 हजार का इनामी अनीस पुत्र जानमोहमद निकला और दूसरा बदमाश कलुआ पुत्र अब्दुल करीम था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाशो पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं और उनके पास से दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें