Baghpat News : बागपत में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर मासूम बेटी को गला घोंटकर मारने का आरोप लगाया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सच सामने आएगा।
बागपत जनपद में बड़ौत के कोताना गांव में चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी ही पत्नी पर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोताना गांव निवासी अजय की सात साल पहले भालड़ा बारा गांव जिला मेरठ निवासी एक महिला से शादी हुई थी। दो साल पहले बीमारी के चलते महिला की मौत हो गई। अजय के एक बेटा और बेटी है। परिजनों ने एक साल पहले फिर से अजय की शादी मृतक महिला की छोटी बहन से कर दी थी। अब अजय को दूसरी पत्नी से चार माह की बच्ची थी, लेकिन बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं, गमगीन माहौल में बच्ची को दफना दिया गया, लेकिन तभी परिवार के लोगों को महिला पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्ची को मारना भी स्वीकारा है, जिसके बाद महिला के पति अजय ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी पर चार माह की बच्ची का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही जांच कर न्यायालय और एसपी के आदेशों पर दफन हुई बच्ची को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सविरत्न गौतम सीओ बड़ौत