फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दोबारा दुल्हन बनने से पहले पकड़ी गईं 69 युवतियां, सरकारी पैसा और सामान झटकने के लिए किया फर्जीवाड़ा

Fri, 07 Nov 2025 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये और सामान झटकने के लिए खुद को अविवाहित बताकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। सत्यापन कराने पर यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया और पता चला कि इनकी एक-दो महीने पहले शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोबारा दुल्हन बनने से पहले ही 69 युवतियां पकड़ी गईं। इन सभी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये और सामान झटकने के लिए खुद को अविवाहित बताकर ऑनलाइन आवेदन कर दिया था। सत्यापन कराने पर यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया और पता चला कि इनकी एक-दो महीने पहले शादी हो चुकी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादियां कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए तो 31 अक्तूबर तक 593 आवेदन आए। इनकी सूची ब्लॉक पर भेजकर सचिवों से सत्यापन कराया गया। सत्यापन में पता चला कि आवेदन करने वाली 69 युवतियां पहले से ही शादीशुदा हैं। इनमें सबसे अधिक बागपत शहर में 16 युवतियां हैं। बिनौली में 12, छपरौली में दस युवतियां हैं तो अन्य ब्लॉकों में भी इस तरह के मामले पकड़ में आए हैं। 

इन सभी को अपात्र घोषित करते हुए आवेदन निरस्त कर दिए गए। राहुल वर्मा, जिला विकास अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत आए आवेदनों का सत्यापन कराया गया। आवेदन करने वाली 69 युवतियों को इसलिए अपात्र घोषित किया गया क्योंकि उनकी कुछ समय पहले ही शादी हो चुकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें