बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव में 18 वर्षीय अमृत शर्मा की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त के बुलाने पर गांव गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तितरोदा गांव में बुधवार रात 18 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
दोस्त के बुलाने पर गया था गांव
मृतक की पहचान बड़ावद गांव निवासी अमृत शर्मा (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के बुलाने पर अपने बड़े भाई और कुछ दोस्तों के साथ तितरोदा गांव गया था। इसी दौरान उसकी चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई।
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात में एसपी, एएसपी, सीओ सिंघावली अहीर और बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।