फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने निगला जहरीला पदार्थ, पैरेंट-टीचर मीटिंग बनी वजह, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Nov 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत शहर के एक निजी स्कूल में छात्र ने जहरीला पदार्थ निगला तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। छात्र को पिछली पैरेंट टीचर मीटिंग में डांट पड़ी थी। फिर से पैरेंट टीचर मीटिंग होने वाली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

 

शहर के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र के शुक्रवार को किसी वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शिक्षक और परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। 
 

छात्र के परिजनों ने बताया कि स्कूल में हर महीने होने वाली अभिभावक व शिक्षकों की बैठक को लेकर छात्र चिंतित था। इससे पहले एक बार शिक्षकों ने छात्र के पढ़ाई नहीं करने की शिकायत कर दी थी। अब फिर से होने वाली बैठक को लेकर वह तनाव में था। 
 
विज्ञापन

उधर, निजी अस्पताल में छात्र की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि छात्र की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था। हालांकि उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें