फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों और पुलिस में फायरिंग

Tue, 11 Apr 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ी गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री मार्ग पर रविवार की रात में ट्यौढ़ी गांव के पास हरियाणा से कार लूटकर भागे बदमाशों से मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कार और एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि उसके चार साथी भाग निकले। पकड़े बदमाश से एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। पुलिस को पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के नाम बता दिए हैं। 
विज्ञापन


रविवार की रात में अपने मालिक को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़कर आ रहे चालक से करनाल रोड पर सोनीपत के पास से पांच बदमाशों ने लिफ्ट ली। जब गाड़ी कमासपुर गांव के पास देवी लाल पार्क पहुंची तो कार में सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर कार चालक कुरुक्षेत्र निवासी रोहित को तमंचों के बल पर कार से फेंका और बागपत की ओर कार लेकर चले। हरियाणा पुलिस ने वायरलेस सैट पर बागपत जनपद की पुलिस को कार लूट की सूचना दी और स्वयं भी गाड़ी का पीछा करने लगी। 

 इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने एसएसआई दिनेश कुमार को पुलिस बल के साथ दिल्ली-सहारनपुर यमुनौत्री हाईवे पर कार की तलाश में भेजा। पुलिस टीम हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंचे तो सामने से लूटी गई कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने कार रोक कर पुलिस पार्टी पर फायर किया। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और बदमाश कार से निकलकर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसके चार साथी भाग निकले। पुलिस ने लूटी कार एचआर 41 एफ 3868 को कब्जे में लिया और पकड़े बदमाश ने अपना नाम विशाल पुत्र जोगेंद्र गांव डिकाडला थाना समालखा जिला पानीपत बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।

कोतवाली प्रभारी ने बताया पकड़े बदमाश ने भागे अपने साथियों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। इनमें मनेंद्र राठी मनाला थाना समालखा जिला पानीपत, प्रवीण डिकाडला हरियाणा, अमित विहोली पानीपत और अवनीत तोमर निवासी बड़ौत के एक गांव का बताया है। इसके बाद हरियाणा की पुलिस कोतवाली पहुंची और पकड़े बदमाश से पूछताछ की और लौट गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें