फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का रोड की दूषित पानी की समस्या का हुआ समाधान

विज्ञापन
गुराना रोड स्थित कश्यप मोहल्ले में पानी की जांच करते ईओ - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
वार्ड चार और 15 की पेयजल समस्या को अमर उजाला ने किया था प्रमुखता से प्रकाशित
विज्ञापन

सुबह ही क्षेत्र में पहुंच गए ईओ, कराई पानी की जांच, लीकेज ढूंढकर समस्या का कराया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बड़का रोड की पेयजल समस्या पर अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘दूषित पानी पीने को मजबूर है क्षेत्र के लोग’ का नगरपालिका अफसरों ने संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार की सुबह ही पालिका ईओ वार्ड नंबर चार और 15 में पहुंचे और कई घरों में जाकर पानी की जांच की। जांच में पानी दूषित मिला। इस पर ईओ के साथ पहुंची टीम ने पेयजल पाइपलाइन में हुए कई लीकेज को बंद किया। ईओ ने लोगों को जल्द ही शुद्ध पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
वार्ड नंबर चार और वार्ड नंबर 15 के लोग एक माह से दूषित पानी पीने को मजबूर थे। कई बार लोगों ने नगरपालिका अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला ने लोगों की इस समस्या को 19 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर बृहस्पतिवार की सुबह ही ईओ अनुज कौशिक टीम के साथ दोनों वार्डों में पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी दूषित मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने पेयजल पाइपलाइन में हुए कई लीकेज को ढूंढकर उन्हें बंद किया। लोगों ने जल्द से जल्द शुद्ध पानी सप्लाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईओ ने बताया कि लीकेज होने और नलकूप से बालू निकलने के कारण लोगों के घरों में जो पानी पहुंच रहा है, वह दूषित हो जाता है। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक कराया जाएगा। इस पर सभासद कालूराम, जीत सिंह कश्यप, राजकुमारी, पूनम, सुुनीता, रोशनी, सोनिया, राहुल, प्रमोद, दीपक आदि ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें