फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में लात मारने से गर्भ में बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुब्बीपुर निवाड़ा में दो महिलाओं के झगड़े में बीच बचाव कराने पहुंची थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम खुब्बीपुर निवाड़ा निवासी महिला शबनम ने बताया कि शुक्रवार को साबरा पत्नी यूनुस व शारदा पत्नी इरशाद के बीच पानी की टंकी को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह शोर सुनकर सास फैमिदा व अन्य पड़ोसी के साथ बीचबचाव कराने पहुंची। इसके चलते इरशाद पक्ष के 5-6 लोगों ने उससे मारपीट कर दी तथा सुएब ने उसके पेट पर लात मार दी। वह नौ माह की गर्भवती थी और उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके कुछ देर बाद उसने मृत शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि सुएब द्वारा पेट पर लात मार देने से शिशु की मौत हो गई है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि इस मामले में इरशाद, सुएब, महिला शारदा व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चरस के लिए रुपये नहीं देने पर हमला
बागपत। ग्राम पाबला बेगमाबाद निवासी दीपक ने बताया कि वह मुंबई में नौकरी करता है। वह छुट्टी लेकर गांव में आया हुआ है। आरोप है कि शनिवार को एक युवक चरस खरीदने के लिए 200 रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर युवक ने डंडे से हमला किया। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें