बागपत। जिले भर में आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। सभी ने श्रद्धांजलि देकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
जिला बार एसोसिएशन ने बार भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह तोमर, महामंत्री आजाद सिंह धामा, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, चमन लाल, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र कश्यप, सतेंद्र खोखर, नरेंद्र पंवार, राम किशन सहरावत, डॉ गजेंद्र मौजूद रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉॅ प्रीति शर्मा ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। निबंध प्रतियोगिता में हिना, अनीता, सोनम, अलका, ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी अजय, गुलफाम मौजूद रहे। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में संस्था के निदेशक रामसेवक शर्मा, प्रबंधक आनंद चौधरी ने विचार रखें। प्रदीप कुमार, श्याम रतन, संजीव त्यागी, पंकज शर्मा, श्याम शुक्ला, अमन झा, राधेश्याम झा, शिखा त्यागी मौजूद रहीं। सम्राट पृथ्वी राज चौहान डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, डॉ विद्योत्तमा, डॉ बबली चौहान, डॉ प्रदीप ढाका, डॉ अरविंद वर्मा, डॉ सुनील चौहान, डॉ पूनम चौहान मौजूद रहे। रालोद कार्यालय पर ओमवीर ढाका के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। अनिल कश्यप, कलीम, मुन्ना, गंगाराम, धर्मपाल मौजूद रहे।
दोघट क्षेत्र में सरस्वती ज्ञान मंदिर आजमपुर मुलसम में प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र शर्मा, आनंद बैंसला, प्रमोद आर्य, आचार्य रामकृष्ण, विकास, प्रदीप, अजय शर्मा, सौरम ने श्रद्धांजलि दी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल स्कूल तवेला गढ़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य रुकम पाल सिंह, सतीश कुमार, बालिस्टर शर्मा, नरेश कुमार मौजूद रहे। चांदीनगर के खट्टा प्रहलादपुर में अहिंसा सेवा ट्रस्ट ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष राकेश जैन, राकेश रावत, ओमकार, दीपक, मयंक, प्रमोद, प्रदीप मौजूद रहे।
झांकी निकाली
छपरौली। एम एजूकेशन पब्लिक स्कूल की ओर से झांकी निकाली गई। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने किया। झांकियों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखी। प्रधानाचार्य जितेंद्र आर्य, भूपेंद्र वशिष्ठ, रविंद्र चौधरी, अखिलेश शर्मा, उपेंद्र वशिष्ठ, शिवम, कोमल, पिंकी, मानसी, कार्तिक शर्मा मौजूद रहे।