फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेविकाओं को वृक्षारोपण के लिए किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन महिला अग्रवाल सम्मेलन की कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने स्वयंसेवकों को पौधारोपण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वृक्षों से मानव को प्राणवायु मिलती है। लायंस क्लब की कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ शमा परवीन व निर्मला ने कालेज प्रांगण में 11 पौधे लगाए। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल, संजय सैनी, प्रेमवती, रामकिशोर, अनिल मौजूद रहे।
उधर ग्लोबल कॉलेज की ओर से गौरीपुर हबीबपुर गांव में चल रहे एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता, नाटक, नृत्य, गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप चौहान, वीरेंद्र सिंह प्रधान, प्रताप सिंह, आचार्य अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें