फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मास्क वितरित कर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को मास्क वितरित कर किया जागरूक
विज्ञापन

बालैनी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा की पत्नी रेनू देवी, उनकी बेटी शीतल और पुत्रवधु प्रिया अपने घर पर रोजाना सैकड़ों मास्क तैयार कर ग्रामीणों को वितरित कर रही है। रेनू देवी का कहना है कि कोरोना की महामारी फैलने के बाद मेडिकल स्टोरों पर मास्क मिलने बंद हो गए थे। लोग मास्क के लिए चक्कर लगा रहे थे तो उन्होंने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए घर पर रहकर अपनी पुत्री व अपनी पुत्रवधु के साथ कपड़े के मास्क बनाने का निर्णय लिया। वह पिछले एक माह से बालैनी के अलावा हरियाखेड़ा, पुरा महादेव, डौलचा, नंगला गांव में घर-घर जाकर नि:शुल्क मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरुक कर रही है।
विज्ञापन

मास्क वितरित किए
अमीनगर सराय। अमीनगर सराय भाजपा मण्डल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने शुक्रवार को संपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों को सरकार के छह वर्ष के कार्यालय की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी एवं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए। पवन सहरावत, कृष्णपाल, अशोक यादव, अनिरूद्ध चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें