फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागा स्वास्थ्य विभाग, ओगटी की सुध ली 

Thu, 14 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अगोटी में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के ओगटी गांव में बुधवार को मलेरिया के प्रकोप की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। खबर छपते ही आनन-फानन में चिकित्सकों की टीम ओगटी पहुंची। इस दौरान टीम ने मलेरिया, टाइफाइड, त्वचा और डायरियां के मरीजों की जांच की और मरीजों के खून की जांच लैब में भेजा। 
विज्ञापन
  बुधवार को अमर उजाला में ओगटी गांव में फैली बीमारी की खबर ‘मलेरिया का फैला प्रकोप’ नामक शीर्षक से प्रकाशित की । बुधवार को आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ओगटी गांव पहुंची। गांव में हेल्थ कैंप लगाया। बुखार से पीड़ित मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। डॉ. विशाल ने बुखार, त्वचा रोग, डायरिया, पेट रोगों से पीड़ित लोगों की जांच कर दवा दी।
  उनके साथ फार्मेसिस्ट नीरज कुमार, एएनएम राजेश यादव, आंगनबाड़ी सुषमा, एलएचसी सुमित्रा आशा संतोष आदि मौजूद रही। कैंप लगने के कारण ग्रामीणों ने अमर उजाला का आभार जताया।  सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने बताया गांव में दोबारा भी स्वास्थ्य टीम भेजकर हेल्थ कैंप लगाया जाएगा। बीमारियों को हर हाल में कंट्रोल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


ओगटी में 70 मरीज मिले
बालैनी। डॉक्टरों ने बताया विभिन्न बीमारियों के यहां 70 मरीज मिले हैं। बारिश के चलते जांच का कार्य बाधित रहा। बृहस्पतिवार या किसी अन्य दिन डॉक्टर गांव में दोबारा पहुंचकर जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें