-कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में किया गया गोष्ठी का आयोजन
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मंगलवार को कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में गर्मी के प्रकोप से बचाव के उपायों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा और स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने विद्यार्थियों को लू और गर्मी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रधानाचार्य राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से गर्मी में अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। प्यास न लगने पर भी पानी का सेवन करते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। उन्होंने ककड़ी, खरबूजा, तरबूज और नारियल पानी जैसे मौसमी फलों और पेय पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी। स्काउट प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने विद्यार्थियों को नींबू पानी, दही और लस्सी जैसे पेय पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ये पेय पदार्थ शरीर को गर्मी से बचाने में सहायक होते हैं और ऊर्जा भी देते हैं। गोष्ठी में विक्रम सिंह, वीरेंद्र सिंह, राशिद, सुरेंद्र सिंह, दीपक सिंह, नरेंद्र सैनी और प्रवीण कुमार सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।