बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बुधवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय बालक व बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अवनीश व बालिका वर्ग में दीपिका ने बाजी मारी। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था अध्यक्ष डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। इसके बाद 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में दीपक प्रथम, सचिन द्वितीय, नितिन तृतीय, 200 मीटर में सौरभ प्रथम, अक्षय द्वितीय, आशीष तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम, निखिल द्वितीय, प्रवीण तृतीय व 1500 मीटर में अवनीश प्रथम, अक्षित द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंजू प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय, स्वाति तृतीय, 200 मीटर में भारती प्रथम, प्रीति द्वितीय, अंशिका तृतीय, 400 मीटर में पूनम प्रथम, स्वाति मान द्वितीय, रूबी तृतीय व 1500 मीटर दौड़ में दीपिका प्रथम, पारुल द्वितीय व काजल तृतीय स्थान पर रही।
बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को हराया। सभी विजेता खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह व सर्वेश ने किया। उधर एससी बोस विद्यापीठ स्कूल में सुभाषचंद जयंती की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्रों ने डॉ. रवि शास्त्री के नेतृत्व में जनजागरण रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चे हम बदलेेंगे देश बदलेगा, हम सुधरेंगे देश सुधरेगा, देश की रक्षा कौन करेगा हम करेंगे हम करेंगे, आदि नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर बच्चों ने तलवार बाजी का भी प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचने पर एसडीएम दुगेश मिश्रा ने बच्चों को सुभाषचंद्र के जीवन से सीख लेने की शपथ दिलायी। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत कपिल आर्य, रविंद्र शर्मा, पंकज, सुशील, रश्मि तोमर, प्रवीण, शिवकुमार, निधि, प्रेमलता, वंशिका, प्रीति, नीलम, रितु, साक्षी, तुषार, प्रधानाचार्य रामपाल, कर्मवीर आर्य, अरुण कुमार शामिल रहे।