फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बुलाए मौलवी और पढ़ा गया निकाह

Sat, 11 Mar 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत कोतवाली में निकाह के बाद दुल्हा-दुल्हन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में शुक्रवार को थाने में सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे प्रेमी युगल को अपनी मंजिल मिल गई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवा लिया। घंटों तक तनातनी चलती रही। प्रेमी युगल के नहीं मानने पर परिजनों को भी हामी भरनी पड़ी। इसके बाद थाने में ही मौलवी को बुलवा लिया और वहां उनका निकाह पढ़वा दिया। निकाह की खुशी में थाने में छुवारे भी बंटे।
विज्ञापन
  इस्लामाबाद मोहल्ले में शरबत पुत्री पप्पू व सरफराज उर्फ सरूर पुत्र सलीम का काफी दिनों से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। घरवालाें को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला तो लड़की के परिजनों ने उस पर पहरा बैठा दिया। शुक्रवार की सुबह दोनों घर से भाग निकले। परिजन उनकी तलाश मेें जुट गए। जब दोनों को इसकी भनक लगी तो वे कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया। पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने में बुलवा लिया। दोनों निकाह करने पर अड़ गए। लड़की के परिजनों ने उन्हें खूब समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।   दोनों के शादी पर अड़ जाने के कारण परिजनों को राजी होना पड़ा। तभी कोतवाली मेें तकीया वाली मस्जिद के इमाम सगीर अहमद को बुलाया गया। थाने में ही दोनों का निकाह पढ़ा गया। इस दौरान दोनों के अच्छे भविष्य की दुआ के साथ ही छुआरे भी बांटे गए।  इसके बाद वे घर को रवाना हो गए।  एसएसआई फिरोज अख्तर ने कहा कि दोनों बालिग है और उनकी इच्छा के अनुरूप ही निकाह कराया गया है। निकाह के बाद प्रेमी युगल और परिजन अपने घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें