फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसान को गाली देते हुए बैंक मैनेजर की ऑडियो वायरल

Wed, 06 Nov 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कान्हड़ के एक किसान व दाहा क्षेत्र के एक बैंक मैनेजर के बीच गाली-गलौज की ऑडियो वायरल हो रही है। किसान ने बैंक मैनेजर पर एक लाख का लोन देने के नाम पर आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए डीएम व एलडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कान्हड़ निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि दाहा क्षेत्र के एक बैंक के मैनेजर ने एक लाख रुपये का लोन देने और केसीसी का नवीनीकरण कराने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मैनेजर को आठ हजार रुपये दे दिए गए, लेकिन अभी तक लोन स्वीकृत नहीं किया गया। आठ माह से बैंक के चक्कर काट रहा है। किसान का आरोप है कि जब मैनेजर को फोन मिलाया तो उसने गाली देनी शुरू कर दी और गांव में आकर पीटने की धमकी दी गई।
किसान व मैनेजर के बीच कहासुनी की ऑडियो वायरल हो रही है। किसान ने डीएम व एलडीएम से शिकायत करते हुए मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एलडीएम अभय सिंह का कहना है कि ऑडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें