फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के अपहरण की कोशिश, भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी का मामला, दूसरे वर्ग के पांच युवकों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने की आरोपियाें की गिरफ्तारी की मांग
फोटो सखं्या 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कांशीराम कालोनी में सोमवार की रात एक युवती का दूसरे वर्ग के पांच युवकों ने अपहरण की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे युवती के भाई पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और भाग निकले। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में युवती ने पांचों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घायल युवक कांशीराम कॉलोनी ने बताया कि सोमवार की रात उसकी बहन घर के पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान कॉलोनी के ही दूसरे वर्ग के पांच युवकों ने उसके अपहरण की कोशिश की। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला बोलकर घायल कर दिया। अन्य लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। सूचना पर हिंदू जागरण मंच के युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में युवती ने पांचों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उधर, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने आरोपियाें की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें