फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ ने मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने थाना सिंघावली अहीर पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के दंपती का आरोप है कि वह रविवार को खेतों में मजदूरी कर रहे थे। उनकी बच्ची खेत के पास खेल रही थी। पास में ही गांव के अधेड़ व्यक्ति की ट्यूबवैल है। आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर ट्यूबवैल के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर दंपति मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। दंपति ने अधेड़ युवक के खिलाफ थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
------------
चारा काटते समय हाथ कटा
दोघट। दोघट के विनोद कश्यप की पत्नी सुरेश मशीन पर चारा काट रही थी। चारा काटते समय उसका हाथ मशीन में फंसकर कट गया। परिजनों ने घायल महिला को बड़ौत के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

------------
मारपीट में दो घायल
दोघट। कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का बिनौली सीएचसी पर मेडिकल कराया है। दोनों ही पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें