फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ऑलआउट पिलाकर नवविवाहिता को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में गुराना रोड निवासी साक्षी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने के साथ ही ऑलआउट पिलाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साक्षी ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी दो मार्च 2025 को शामली के डूंगर गांव के उज्ज्वल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि अगस्त 2025 को ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसे ऑलआउट पिलाकर जान से मारने की कोशिश की। अगले दिन सुबह को उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि साक्षी की तहरीर पर पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें