बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को यातनाएं देकर फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने जान बचाकर 112 डायल पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसका सीएचसी पर मेड़िकल कराया। महिला केपिता ने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पूजा पुत्री ओमपाल निवासी कुडरी की शादी 8 दिसंबर 2016 में अमित पुत्र कृष्णपाल निवासी लुहारी से हुई । शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार व पैसे मांग करने लगे। कई बार सामाजिक तौर पर मामले को सुलझाया, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर मांग शुरू हो जाती थी। हाल में ससुराल वालों ने पूजा से सात लाख रुपये नगर व कार लाने की मांग की, लेकिन उसने मना कर दिया। मना करने के बाद उसे यातनाएं देनी शुरू कर दी। दो दिन पहले ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा और यातनाएं दी और उसे फांसी का फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग निकली और उसने 112 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने उसका मेड़िकल परीक्षण कराया है। इस संबंध में पूजा के पिता ओमपाल पुत्र सीताराम निवासी कुडऱ्ी ने पति अमित, देवर पवित, ससुर कृष्णपाल, सास दुलारी व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।