फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण यज्ञ से कर रहे कोरोना पर वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार की ओर से चार छोटी गाड़ियों में चलायमान यज्ञ किया गया। इनका मानना है कि यज्ञ से कोरोना महामारी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि कस्बे में सैनिटाइजर एवं यज्ञ का कार्य निरंतर किया जाएगा। मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि यज्ञ हमारी वैदिक परंपरा हैं। घर-घर में यज्ञ प्रतिदिन होना चाहिए। इससे अनेकों बीमारियां दूर करने में सहायता मिलेगी। समाजसेवी अनिल कुमार गांधी ने मंत्रोचार के साथ यज्ञ का प्रारंभ कराया। प्रियंका आर्य प्रांतीय मंत्री वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच ने कहा कि हम अपनी सनातन सभ्यता को बरकरार रखेंगे। जिससे रोगों से मुक्ति मिलेगी। हम सभी को मिलकर इस विश्व महामारी से मजबूती के साथ लड़ना है और जरूरतमंदों की सहायता करेंगे। कस्बा वासियों ने मास्क लगाकर उचित दूरी बनाकर मंत्रों के साथ आहुति दी। कार्यक्रम में विनीत कुमार, श्रीपाल, अंशु, अनिल कुमार, राहुल शर्मा, मोहित एडवोकेट, शांतनु राजपूत, विनीत चौधरी, विक्की, इमरान, गौरव, कल्लू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यज्ञ से किया जा रहा हैं कोरोना संक्रमण को खत्म
दोघट। गांव-गांव में यज्ञ का आयोजन कर कोरोना संक्रमण के खात्मे की कामना की जा रही है। इस कार्य में लगे लोगों का कहना है कि जिन्होंने यज्ञ को अपनाया और वह गांव अब राहत की सांस ले रहे हैं। भड़ल गांव में दस दिन पहले सात से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। कपिल शास्त्री ने शिव मंदिर के माइक से 80 परिवारों में एक साथ हवन कराया और निरंतर आज 11 दिन हो गए। हवन करते हुए अब भड़ल गांव की स्थिति बिल्कुल ठीक है। ऐसी ही स्थिति अन्य गांवों में भी सामने आ रही है। -
कोरोना की रोकथाम के लिए 70 स्थान पर यज्ञ
दोघट। कोरोना संक्रमण से बढ़ रही महामारी व बुखार के कारण गांव में लोगों की मौत हो रही हैं। निरपुड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव में 70 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यज्ञ किया।
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव में रविवार को कोरोना की रोकथाम के लिए ग्रामीणों ने एक बैठक की। जिसमें सभी ने बीमारी से बचाव के लिए केवल यज्ञ ही सहारा बताया। गांव में एक समय पर एक साथ करीब 70 स्थानों पर अलग-अलग यज्ञ कर गांव का वातावरण शुद्धि करने का निर्णय लिया। इकबाल सिंह, रामकुमार, हरपाल आर्य, ब्रजपाल, मा मांगेराम, हरबीर आदि ने बताया कि जिस पर गांव में रविवार की शाम गांव में करीब 70 स्थानों पर अलग-अलग ग्रामीणों द्वारा एक साथ एक समय पर यज्ञ शुरू किया गया। गांव में कुछ लोगों ने घर-घर जाकर धुनी भी दी। इस मौके पर इकबाल सिंह, ब्रजपाल, हरपाल आर्य, हरवीर सिंह, रामकुमार, पप्पू ब्रह्मपाल, चंद्रवीर, सूबेदार प्रताप, निश्चय राणा, मांगेराम आदि ग्रामीण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें