फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला

Wed, 10 May 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : भाजपा प्रत्याशी और वायुसेना के जवान के घर पर पथराव किया गया है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
जानकारी देते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर के ठाकुर द्वारा मोहल्ले में सभासद पद के भाजपा प्रत्याशी और वायुसेना के जवान के घर पर पथराव कर दिया गया। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के परिवार वाले घर के बाहर निकले तो आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


शहर के वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा निवासी ठाकुर द्वारा ने बताया कि मंगलवार रात उसका परिवार घर में बैठा हुआ था, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके मकान पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पहले परिवार वालों ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद फिर से एक बड़ी ईंट मकान के दरवाजे पर लगी। इसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग घर के बाहर निकले तो असामाजिक तत्व भाग गए। 

इसके अलावा पड़ोस में रहने वाले वायुसेना के जवान गौरव शर्मा के मकान के दरवाजे पर भी पत्थर मारे गए। उधर, पथराव के बाद मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Accident in Saharanpur: अनियंत्रित कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत, पुत्री का घायल
विज्ञापन


इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी के मकान पर पथराव करने की घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें