फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सहायक अध्यापक ने प्रधानाचार्य को गोली मारने की धमकी दी

Sun, 22 Sep 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। नंगला सिनौली गांव स्थित आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. राम सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि काॅलेज में तैनात सहायक अध्यापक विकास तोमर निवासी लोयन मलकपुर अभद्र वेशभूषा में आते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि उन्होंने सहायक अध्यापक को काॅलेज का अनुशासन बनाकर रखने के लिए कहा तो उनके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने सहायक अध्यापक पर शराब पीकर काॅलेज में आने का भी आरोप लगाया। जिसको लेकर उन्हें कई बार पीटने और मलकपुर गांव के रास्ते में गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे प्रधानाचार्य भयभीत है। इस मामले में सीओ विजय चौधरी ने बताया कि प्रधानाचार्य के आरोपों पर सहायक अध्यापक विकास तोमर निवासी मलकपुर लोयन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें