फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इनकम टैक्स जमा करने वाले 3200 लाभार्थियों के राशनकार्ड कटे

Sun, 22 Sep 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शासन से भेजी गई सूची के सत्यापन के बाद जिला पूर्ति विभाग ने 3200 ऐसे लाभार्थियों के राशनकार्ड काट दिए, जो इनकम टैक्स जमा कर रहे थे। जबकि अन्य का सत्यापन भी पूर्ण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग में दो लाख से अधिक राशनकार्ड धारक हैं। जिसमें कुछ समय पहले शासन से इनकम टैक्स जमा करने वाले साढ़े सात हजार लाभार्थियों की सूची जारी की। जिला पूर्ति विभाग की टीमों ने इनकम टैक्स जमा करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन किया। जिसमें साढ़े सात हजार लाभार्थियों में से सत्यापन के बाद 3200 लाभार्थियों के राशनकार्ड काट दिए गए। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी का कहना है कि इनकम टैक्स जमा करने वाले लाभार्थियों के राशनकार्ड काट दिए गए हैं। जल्द ही सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें