बोपुरा में संघर्ष, 11 घायल
बागपत, दोघट। बोपुरा गांव में मैदान में दौड़ लगा रहे युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद पथराव और धारदार हथियार चले। इसमें दोनों ही पक्ष के 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा।
बोपुरा गांव के जंगल में रविवार को गांव के कुछ युवक त्रिवेणी शुगर मिल के मैदान में दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान आसिफ और मोनिस में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बाद गांव में आते ही फिर दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव एवं धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष की मीनस पुत्री जब्बार, इरशाद पुत्र जमशेद, जब्बार पुत्र जाकिर, जावेद पुत्र इदरीश, लोमान पुत्र जाहुल, राकिब पुत्र जुबेदीन, कायम अली पुत्र जाबिर और दूसरे पक्ष के गुलफाम पुत्र मोहब्बत अली, गुलाब पुत्र कमरू, मिंटू उर्फ मोमिन पुत्र आजम अली और सलीम पुत्र आजम अली घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिनौली सीएचसी भेजा। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि खेलने को लेकर युवकों में झगड़ा हुआ बताया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में मुकदमा दर्ज होगा।