फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलो कंट्रोल रूम...राशन तो मिल गया रसोई में मशाले नहीं

विज्ञापन
बागपत विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम में फोन से लोगो की समस्या सुनते हुए गजेन्द्र सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हेलो कंट्रोल रूम...राशन तो मिल गया रसोई में मसाले नहीं
विज्ञापन

बागपत। विकास भवन के सभागार में कंट्रोल रूम से लोगों की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। एक घंटे में शिकायत कर समाधान हुआ या नही इसका फीड बैक भी लिया जा रहा है। कंट्रोल रूम में अधिकांश शिकायतें राशन की है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी गजेंद्र सिंह ने कहा राशन वितरण से पूर्व दिन भर में 100 से 150 शिकायतें राशन की आ रही थी। राशन वितरण होने के बाद अब 30 से 40 शिकायतें ही आ रही है।
शिकायत : छपरौली के नांगल निवासी सविता ने कहा कि उसे राशन तो मिल गया, मगर उसके घर में मसाले नहीं है।
समाधान : शिकायत के बाद ग्राम प्रधान और सचिव को उसके घर रसोई का सामान भिजवाकर समाधान कराया।
शिकायत : गौरीपुर गांव के महताब और आदर्श नंगला के इफ्तकार ने कंट्रोल रूम में राशन न होने की समस्या बताई।
समाधान : कंट्रोल रूम से शिकायत सीधे ग्राम सचिव और प्रधान को नोट कराकर समाधान के निर्देश दिए हैं।
शिकायत : असारा के जनेश्वर जैन ने बताया एक पड़ोसी महाराष्ट्र से आया है। कहीं वह बीमार न हो, जांच कर लें।
समाधान : कंट्रोल रूम से शिकायत सीएमओ कार्यालय पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के स्वास्थ्य को जाना।
शिकायत : छपरौली के लुहारा गांव के किसान गंगाशरण वत्स ने कहा उसे मक्का का बीज चाहिए। वह कहां से लेकर आए।
समाधान : कंट्रोल रूम से शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों को भेज दी। उसे बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें