फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशु तोमर ने गाजियाबाद में जीता चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर खुशी जताते विजेता शूटर - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
21 से 23 मई तक यह चैंपियनशिप हुई चैंपियनशिप में जौहड़ी के शूटरों ने जीते चार पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। गाजियाबाद में हुई थर्ड गेम फॉर गाजियाबाद शूटिंग चैंपियनशिप में बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज जौहड़ी के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीते। आशु तोमर ने चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब भी जीता। मंगलवार को जौहड़ी रेंज पर पदक विजेता शूटरों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद की एक लव्य शूटिंग एकेडमी पर 21 से 23 मई तक यह चैंपियनशिप हुई। इसमें दस मीटर एयर पिस्टल सीनियर वुमन स्पर्धा में आशु तोमर ने 373/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक के साथ चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब भी जीता है। दस मीटर एयर पिस्टल यूथ वुमन में स्पर्धा में डोली ने 354/400 अंक प्राप्त कर रजत पदक, दस मीटर एयर पिस्टल जूनियर वुमन स्पर्धा में मानवी ने 366/400 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ सिटिंग मेन स्पर्धा में शौर्यादित्य सिंह जादौन ने 181/200 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा दस मीटर एयर पिस्टल सब यूथ मेन स्पर्धा में दक्ष तोमर, आदि तोमर ने भी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह, अदिति तोमर, अक्षिता सोलंकी, खुशी तोमर, अर्चित, आर्यन, नमन, कनिष्क, यश, अभिराज, देव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें