बड़ौत। 15 से 21 मई तक देहरादून में हुई 20वीं उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेल इंडिया शूटिंग ट्रेनिंग एकेडमी के शूटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच नवीन कुमार ठाकुर ने बताया कि शूटरों ने 30 स्वर्ण, आठ रजत और चार कांस्य सहित 42 पदक जीतकर एकेडमी का नाम रोशन किया। संस्थापक भगत सिंह ने पदक जीतने वाले शूटर हर्ष चौहान, सचिन राणा, क्षितिज तोमर, हर्षित सिंह, उज्ज्वल सिंह, सुमित राणा, पंकज राणा, देव, नेहा, दीपक तोमर, प्रज्ञा तोमर, आयुष चौहान, क्षितिज गुप्ता, पावनी गुप्ता, अभिषेक पांडे, शिवम ढाका सहित अन्य सभी शूटरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रमोद तोमर, मनीष तोमर, दीपक, अमित, सुमित, मयंक ने भी शूटरों को बधाई दी।