संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव के शूटर आशीष राणा ने दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शूटर का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार दिसंबर से तीन जनवरी तक नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप कराई गई थी। वहां धनौरा सिल्वरनगर गांव के आशीष राणा ने हिस्सा लिया और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की ओपन सीनियर की 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। किसान राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेटे आशीष राणा ने पहले भी कई पदक जीते हैं और वह दिल्ली में ही शूटिंग का प्रशिक्षण लेते हैं। गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। शूटर के पदक जीतने पर मास्टर सुशील वत्स, यशपाल चेयरमैन, बच्चू सिंह राणा, वीर सिंह प्रधान, मोनू राणा, मनीष राणा, सनी राणा आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।