-बोलीं-जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती जब तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार
फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। आशा व आशा संगिनी ने सोमवार को भी कार्य बहिष्कार कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक कार्य नहीं किया जाएगा।
आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की सदस्य बीना चौहान ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। वे आशा कार्यकर्ता के लिए 18 हजार रुपये मानदेय की मांग कर रही हैं। संगिनी के लिए 26 हजार रुपये मानदेय की भी मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी मांगा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड और मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि अन्य कर्मियों का वेतन बढ़ाया जा रहा है, लेकिन उनके वेतन वृद्धि पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने कहा कि आशाओं की मांगों के बारे में शासन को अवगत कराया गया है। वहां से उस पर फैसला लिया जाना है।
डौला सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया
अमीनगर सराय के डौला सीएचसी में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा।
ममता शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य योजनाओं के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाएं भी लोगों तक पहुंचा रही हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस दौरान ललिता, पवित्रा, जायदा, मीनाक्षी, प्रवीता और सुदेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।