आशा गंभीर बीमारियों के मरीजों की करेंगी पहचान
खेकड़ा (बागपत)। गर्भवती व जच्चा-बच्चा की सेहत पर नजर रखने के साथ अब आशा कार्यकर्ता गैर संचारी रोगों पर भी नजर रखेंगी। साथ ही कैंसर, मधुमेह, हृदय वाहिका रोग और लकवा आदि के मरीजों की जांच कर चिह्नित करेंगी। इसके लिए उन्हें सीएचसी पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
खेकड़ा सीएचसी पर शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों के लक्षण की पहचान की विधि बताई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने कहा कि गैर संचारी मरीजों की खोज सब सेंटरों को परिवर्तित कर बनाए जा रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुडे़ गांवों में होगी। 30 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद चयनित सीएचसी-पीएचसी या एनसीडी क्लीनिक पर दोबारा स्क्रीनिंग कर इलाज के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। इस दौरान बीसीपीएम शशि चौधरीए डीईओ सचिन शर्मा, बबीता, सुमन, बेबी, संगीता, पुष्पा, सोनिया, पूनम, शिवानी समेत सभी एएनएमए व आशाएं मौजूद रहीं।