फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही पैर पसारने लगी बीमारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
140 से 150 मरीज रोज पहुंच वायरल के मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बदले मौसम के कारण बीमारी भी बढ़ रही है। बुखार के प्रकोप के साथ ही सर्दी के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इसकी चपेट में बुजुर्ग व बच्चे आ रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एक सप्ताह से वायरल बुखार के साथ ही सर्दी व खुजली के मरीज आ रहे हैं। सर्द मौसम में बचाव न करने से लोग बीमार हो रहे हैं। बच्चे व बुजुर्गों की इम्यूनिटी कम होती है। बताया कि पहले सीएचसी पर प्रतिदिन 450 से 500 मरीज आते थे, जिनमें से 70 से 80 मरीज वायरल बुुखार के होते थे। एक सप्ताह से मरीजों की संख्या तो बढ़ी है, साथ ही वायरल के मरीज भी 140 से 150 मरीज पहुंच रहे है।
विज्ञापन

सर्दी से बचाव के उपाय
- बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजें।
- ठंडा पेय पदार्थ न पीने दें। गर्म पानी का सेवन करें।
- खुला और बाहर का खाना खाने से बच्चों को बचाएं।
- बुजुर्गों को सुबह शाम बाहर जाने से परहेज करना चाहिए।
- समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए
चांदीनगर। खट्टा प्रह्लादपुर में अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी साधुराम मित्तल रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन और एडवोकेट मयंक जैन ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता और संचालन एडवोकेट रणवीर चौधरी खट्टा ने किया। इस मौके पर ब्रजपाल भगत , विकास रावत, ब्रजेश, दीपक जैन, मयंक जैन, सोनू, आनंद, राजेंद्र, सुखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें