आरोग्य मेले की खबर से संबंधित फोटो। फैजपुर निनाना गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज क
- जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए गए आरोग्य मेलों में 749 मरीजों के पहुंचने पर उपचार किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ठंड के बढ़ते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस बार मेले में 171 मरीज अधिक पहुंचे। सबसे अधिक बुखार व सांस के मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ ही खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 21 चिकित्सकों और 52 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। पिछले आरोग्य मेले में 578 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई थी और इस बार 749 मरीज पहुंचे। इसमें 375 पुरूष, 273 महिला व 101 बच्चों की जांच हुई। बुखार के 34 मरीजों का उपचार हुआ। इसके अलावा कई दिन से बुखार होने पर 19 मरीजों की मलेरिया व आठ मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई।
इसके अलावा पेट की बीमारी के 45 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। सांस रोग के 52, उच्च रक्तचाप के 79 मरीज पहुंचे। त्वचा रोग के 92 व शुगर के 124 मरीज पहुंचे। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।