अरुण तोमर बने केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान के डायरेक्टर
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित शिव होंडा शोरूम पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमेें बावली गांव के अरुण तोमर को केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान के डायरेक्टर बनाए जाने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
अरुण तोमर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है। लोयन गांव निवासी डॉ अरुण तोमर राजस्थान के अविकानगर स्थित केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर बनाए गए। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई। वह दो साल से लगातार कार्यकारी निदेशक पद पर काम कर रहे हैं। अब वह पांच साल तक के लिए पूर्ण कालिक निदेशक पद पर नियुक्त हो गई। डा अरुण तोमर के पिता सुखवीर सिंह करनाल में एनडीआरआई में साईंटिस्ट रहे हैं। खुशी जताने वालों में मलकपुर गन्ना विकास परिषद के पूर्व चेयरमैन धर्मेन्द्र लोयन, होंडा शोरूम के निदेशक अरुण तोमर उर्फ बोबी, बजाज शोरूम के निदेशक श्रवण तोमर उर्फ पिंटू समेत अन्य लोग शामिल रहे।