- पुलिस ने चोरी की दो बाइकों व कई बाइकों के इंजन व अन्य उपकरण बरामद किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चोरी की बाइकों को काटकर उपकरण बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइकें और कई बाइकों के उपकरण भी बरामद किए हैं। उधर पुलिस ने बाइक चोरी में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी।
शहर के नौरोजपुर रोड निवासी राशिद ने बताया कि पांच मार्च को घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी कर ली गई। जिसमें मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। इस मामले में जांच पड़ताल के बाद अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के कय्यूम निवासी मोहल्ला मुगलपुरा को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास चोरी की दो बाइकें बरामद की गईं। जिसमें एक नौरोजपुर रोड और दूसरी दिल्ली से चोरी की गई थी।
पूछताछ में कय्यूम ने बताया कि उसका बेटा आमिर बाइक चोरी कर लाता था और वे बाइकों को काटकर उपकरण बाजार में बेच देते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी में मिले इंजनों व चेचिसों के नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।