फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली विधायक ने किया छपरौली सीएचसी का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने मरीजों से संतोषजनक जवाब मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की।
विज्ञापन

छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दवा वितरण रजिस्टर चेक किया। इसके बाद ओपीडी, जनरल वार्ड और कोरोना वैक्सीनेशन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी व्यवस्था ठीक मिलने पर संतुष्टि जताई। इसके बाद विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए आए मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी बातचीत की। जिस पर उन्होंने सही उपचार मिलने के बाद दवा देने की बात कही।
इसके बाद विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने छपरौली ब्लॉक में कोविड वैक्सीनेशन की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल ने बताया कि छपरौली ब्लॉक में लगभग 88 फीसदी कोविड वैक्सीनेशन हो गया है। ब्लॉक के सभी गांवों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति टीकाकरण करा रहे हैं। इस मौके पर चिकित्सक अधीक्षक डॉ. राजकमल, बलराम जिंदल, प्रवीण रठौड़ा आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें