फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 13वीं रैंक पाने पर अर्पित जैन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। स्थानीय जैन स्थानक में प्रवर्तक आशीष मुनि व उत्तम मुनि सहित अन्य संतों के सानिध्य में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा में ऑल इंडिया में 13वीं रैंक पाने वाले छपरौली निवासी अर्पित जैन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ने कहा कि प्रतिभाएं किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। जिसका एक उदाहरण छपरौली के अर्पित जैन पुत्र संजय जैन हैं। जिन्होंने प्रथम प्रयास में ही भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 13वीं रैंक प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमित राय जैन ने किया। इस अवसर पर स्थानकवासी जैन समाज मंडी बड़ौत के अध्यक्ष शिखर चंद जैन, शहर के अध्यक्ष घसीटू मल जैन, महामंत्री संजय जैन, मूलचंद जैन, वीरेंद्र जैन, अनुराग जैन, मनोज कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, आत्माराम जैन , अनिल जैन इत्यादि ने अर्पित जैन का सम्मान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें