फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सेना के हवलदार की हार्टअटैक से मौत, अभ्यास प्रशिक्षण के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Tue, 10 Dec 2019 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जवान योगेश - फोटो : BARAUT
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। रंछाड़ गांव निवासी सेना के हवलदार योगेश की राजस्थान के जैसलमेर में हार्टअटैक से मौत हो गई। सोमवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

रंछाड़ गांव निवासी योगेश कुमार पुत्र यशपाल जैसलमेर में सेना की एएससी कोर की 653 कंपनी में हवलदार एमटी के पद पर तैनात था।

परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व लाटी स्टेशन पर अभ्यास प्रशिक्षण के दौरान योगेश को हार्टअटैक आया था। साथी जवानों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

Trending Videos
विज्ञापन

सूबेदार सरवीर सिंह, नायक रामजीवन सिंह, सिपाही मनोज सिंह, उमेश कुमार, पवन कुमार आदि सोमवार को योगेश के शव को लेकर रंछाड़ गांव पहुंचे। इसके बाद मेरठ छावनी के 63 फील्ड रेजीमेंट सूबेदार इंद्रेश सिंह के नेतृत्व में आए जवानों ने कृष्णा नदी के पास स्थित श्मशान स्थल पर दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी दी।

आसपास के कई गांवों की लोगों की मौजूदगी में दिवंगत सैनिक के बड़े पुत्र सनी ने मुखाग्नि दी। उधर, मृतक की पत्नी रेखा, माता कमलेश, भाई हवलदार अनुज सिंह, पुत्र हनी का रो-रोकर बुरा हाल था। सांत्वना देने वालों का मृतक के घर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें