बागपत। चुनाव आयोग की सख्ती को देखते हुए पुलिस लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के प्रयास में लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि अभी तक 70 फीसदी असलाह जमा करा चुके हैं। अफसरों का कहना है कि जो शस्त्र धारक, अपने असलाह को जमा नहीं कराएगा, उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
चुनाव आयोग ज्यादा से ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र जमा कराना चाहती है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। इसी कारण अफसर शस्त्र जमा कराने में लगे हुए है। अभी तक पुलिस 4891 असलाहों में से 3466 शस्त्र जमा करा चुकी है। लेकिन कुछ लोग अभी असलाह जमा करने से बच रहे हैं। ऐसे शस्त्र धारकों की पुलिस ने सूची तैयार कर ली है। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि जो शस्त्र धारक अपना असलाह जमा नहीं करेगा उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
लाइसेंस जमा कराने में बालैनी फिसड्डी
बागपत। लाइसेंस जमा कराने में सबसे पीछे बालैनी पुलिस है। एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र को जल्द से जल्द लाइसेंस जमा करने के निर्देश दिए हैं।
किसमें कितने हुए शस्त्र जमा
थाना शस्त्र जमा
बड़ौत - 690
बागपत - 570
बिनौली - 365
दोघट - 351
खेकड़ा - 350
छपरौली - 320
सिंघावली अहीर - 280
रमाला - 220
चांदीनगर - 170
बालैनी - 150