फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में अरमान और बालिका वर्ग में स्वीटी दौड़ सबसे तेज

विज्ञापन
बागपत के एसपीआरसी कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को सम्मानित करते पदाधि? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसका शुुुुुुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काटकर किया।
प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में अरमान, 100 मीटर दौड़ में श्याम, 200 मीटर की दौड़ में आरिश व 400 मीटर की दौड़ में आरिश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में स्वीटी, 100 मीटर की दौड़ में रौनकजहां, 200 मीटर की दौड़ में फिजा एवं 400 मीटर की दौड़ में फिजा निवाड़ा प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की 100 व 200 मीटर की दौड़ में अरमान, 400 मीटर की दौड़ में विकास धामा, 600 मीटर दौड़ में सुबोध प्रथम रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अनु, 200 मीटर की दौड़ में मानसी , 400 मीटर की दौड़ में अति, 600 मीटर की दौड़ मेंअन्नू प्रथम स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की लंबी कूद में सुहेल व बालिका वर्ग में फिजा प्रथम रही। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की ऊंची कूद में आरिश एवं बालिका वर्ग में सपना प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की लंबीकूद में विकास धामा और बालिका वर्ग में कीर्ति प्रथम स्थान पर रही। ऊंची कूद में आदित्य एवं बालिका वर्ग में अन्नू प्रथम स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग की कबड्डी में एनपीआरसी सुजरा ओर बालिका वर्ग में सरूरपुर कलां प्रथम स्थान पर रही। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ, विजेंद्र चौधरी, कुलदीप बंसल, महेंद्र सिंह चौहान ,जितेंद्र कुमार एआरपी, अशोक अंतिल, जितेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा, रूपा, शिमला, रीना, शिवानी, अमित गोयल, संजय, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें