फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर सूर्यदेव को अर्पित किए अघ्र्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना नदी के दोनों किनारों पर मनाया गया छठ महापर्व
विज्ञापन

बागपत। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर मंगल कामनाएं की। यमुना नदी के दोनों किनारों पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आतिशबाजी की गई और त्योहार की खुशी मनाई गई।
शुक्रवार शाम के समय यमुना नदी के दोनों किनारों पर बिहार प्रदेश के रहने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की उपासना और पूजा अर्चना की। डूबते हुए सूर्य को जल अर्पित कर मंगल कामनाएं की गई। इस बीच युवाओं ने यमुना नदी के किनारों पर आतिशबाजी भी की। पटाखे छोड़कर छठ महापर्व की खुशियां मनाई गई। डीजे बजाया गया और धार्मिक गीतों पर युवाओं ने नृत्य भी किया। इसके अलावा शुगर मिल कॉलोनी, खेकड़ा और बड़ौत क्षेत्र में भी त्योहार को मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोर किए गए तैनात
बागपत। यमुना नदी के किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पुलिसबल तैनात रहा। गोताखोर इरफान ने बताया कि लोगों को अधिक गहरे पानी में जाने से रोका गया। लोगों को जागरूक किया गया कि सावधानी बरतें।
आज सप्तमी का मुहूर्त
बागपत। छठ पर्व पर सूर्य देव को जल अर्पित किया गया। शनिवार को सप्तमी पर ऊषा अर्घ्य मुहूर्त है। श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें