बैंक कर्मचारी व सीएमओ कार्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी संक्रमित
जिले मे संक्रमितों की संख्या 1780 हुई, 26 लोगों की हो चुकी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को जिला उप क्षय रोग अधिकारी सहित 11 संक्रमित मिले। कैनरा बैंक के एक कर्मचारी व सीएमओ कार्यालय में तैनात चतुर्थ कर्मचारी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले मे संक्रमितों की संख्या 1780 हो गई है जबकि 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उप क्षय रोग अधिकारी, कैनरा बैंक के एक कर्मचारी व सीएमओ कार्यालय में तैनात चतुर्थ कर्मचारी सहित 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों की की मलीन बस्ती में कैंप लगाकर जांच कराई गई। जिले में 1578 लोगों की जांच की गई। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1780 हो गई। सीएमओ कार्यालय व केनरा बैंक में कोरोना संक्रमित मिलने पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने शनिवार को कोविड-19 सक्रमण नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।