फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्यूआई पहुंचा 187, सुबह छाई रही धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में वायु प्रदूषण से लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है। रात में स्मॉग छाया रहा और सुबह धुंध छायी रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 रहा। उधर, अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दीपावाली के बाद से जिले में वायु प्रदूषण बढ़ा था, जिससे अभी लोगों को राहत नहीं मिली है। सोमवार रात को भी स्मॉग का धुआं छाया रहा, जिससे आंखों में जलन की समस्या बनी रही। मंगलवार सुबह तक स्मॉग का असर रहा। इसके बाद सुबह तक कोहरे जैसी धुंध छायी रही। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सांस के रोगियों को ज्यादा परेशानी होती है। हर रोज 200 से अधिक मरीज जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी को बचाव की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें