बागपत। जिले में प्रदूषण बढ़ने से एक्यूआई 300 से ऊपर पहुंच गया है और स्मॉग भी लोगों की हालत खराब करने लगा है। आंखों में जलन और गला खराब हो रहा है। चिकित्सक लोगों को दवाई देने के साथ ही प्रदूषण से बचाव की सलाह दी जा रही है। क्योंकि प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा रहने से शरीर के अंगों के लिए समस्या हो सकती है।
रविवार को जिले का एक्यूआई 333 पर रहा। प्रदूषण बढ़ने के कारण ही सुबह को स्मॉग छाया रहा। इससे सुबह के समय लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। घर से बाहर निकलने पर आंखों में जलन और गला में खराश हो रही है। जबकि पहले से सांस की बीमारी झेल रहे लोगों को सबसे ज्यादा समस्या हो रही है। प्रदूषण के कारण गला खराब होने पर लोगों को दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है और वह चिकित्सकों के पास पहुंच रहे है। आरोग्य मेलों में सबसे ज्यादा करीब 900 गला खराब होने के मरीज पहुंचे।
--
प्रदूषण से गले में एलर्जी हो रही
ईएनटी सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रदूषण काफी बढ़ा होने के कारण गले में तुरंत ही एलर्जी हो जाती है। अगर समस्या ज्यादा हो जाती है तो वह दवाई से ठीक होती है और गला ज्यादा खराब नहीं होने से गर्म पानी का इस्तेमाल करके भी फायदा मिलता है। उनके अनुसार लोगों को घर से बाहर निकलते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि प्रदूषण का स्तर जिस तरह से लगातार बढ़ा हुआ है, ऐसे में फेफड़ों में परेशानी हो सकती है तो अन्य अंगों के लिए भी यह नुकसानदायक है।
--
उद्योगों को लगातार दिए जा रहे नोटिस
प्रदूषण बढ़ने से उद्योगों पर काफी असर हो रहा है और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग चलाने पर तुरंत नोटिस दिया जा रहा है। क्योंकि दिल्ली और एनसीआर में केवल बिजली, पीएनजी से फैक्टरी चलाने के निर्देश हैं। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निर्माण कार्य रोकने के निर्देश हैं, लेकिन उस पर अभी कार्रवाई नहीं हो रही है।
--
इस महीने में एएक्यूआई
20 नवंबर 333
19 नवंबर 281
18 नवंबर 279
17 नवंबर 260
कोट...
प्रदूषण काफी होने से एक्यूआई बढ़ गया है। जिसको देखते हुए प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को चलता हुआ मिलने पर नोटिस दिए जा रहे हैं। उसके बाद भी उद्योग चलाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। - प्रखर कुमार, सहायक पर्यावरण अभियंता
शाम 4.30 बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्मॉग के कारण मास्क पहनकर जाता युवक व वाहन की लाइट - फोटो : BAGHPAT