फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट व टीकरी नगर पंचायत में दस मार्गों के निर्माण की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र रमाला ने भेजे थे प्रस्ताव, कार्य जल्द शुरू होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट व टीकरी नगर पंचायत में दस मार्गों के निर्माण की मंजूरी शासन से मिल गई है। इन मार्गों का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे लोगों की काफी परेशानी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

छपरौली से भाजपा के पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने बताया कि तीन नगर पंचायत दोघट, छपरौली व टीकरी के 20 जर्जर मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसके लिए सीएम से चुनाव से पहले बातचीत भी हुई थी। इनमें से दोघट व टीकरी नगर पंचायत के दस मार्गों की मंजूरी मिल गई है। इनमें तीन मार्ग नगर पंचायत दोघट तो सात नगर पंचायत टीकरी के शामिल है। इन 10 मार्गों के निर्माण कार्य में लगभग एक करोड़ 81 लाख रुपये खर्च होंगे। इनके अलावा अन्य मार्गों की स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें