फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फर्जी दस्तावेज बनवाकर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया

Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद जिले के लोनी के रामविहार के रहने वाले गौरव गुर्जर ने अपने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया। शस्त्र लाइसेंस की जांच करने पहुंची पुलिस टीम को आवेदक नहीं मिला। गंभीरता से जांच कराई गई तो पुलिस को दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। पुलिस ने गौरव गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में कस्बा चौकी प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि गौरव गुर्जर ने अपना स्थायी पता गायत्रीपुरम काॅलोनी बागपत दर्ज कराकर शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसमें गौरव गुर्जर ने आय, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज संलग्न किए। शस्त्र लाइसेंस के आवेदन का सत्यापन करने के लिए कोतवाली की टीम गायत्रीपुरम काॅलोनी में पहुंची तो वह नहीं मिला।
इसके बाद जांच में पता चला कि आवेदक गौरव गुर्जर का स्थाई पता आईसीडी शिव मंदिर रामविहार लोनी जिला गाजियाबाद है। चौकी प्रभारी ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें