फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर्व की प्रेम व सौहार्द पूर्वक बनाने की अपील की

विज्ञापन
बिनौली थाने पर बैठक में बोलते इंस्पेक्टर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ईद पर्व को लेकर थाना परिसर बिनौली में मंगलवार को धर्म गुरुओं, मौलवियों व गण्यमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में इंस्पेक्टर बिनौली डीके त्यागी ने कहा कि ईद पर्व आ रहा है। सभी इस पर्व को मिलजुलकर सौहार्दपूर्वक बनाएं। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान करने की शासन से अनुमति अवश्य लें। उन्होंने शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की बात कही ताकि समय रहते उन पर कानून का शिकंजा कसा जा सके। बैठक में उन्होंने सभी से कोविड़-19 के मामले मिलने से बचाव के लिए मास्क प्रयोग करने की अपील की। बैठक में एसआई धनवीर सिंह यादव, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, योगेश जैन, मोनू, धनेंद्र जैन, सत्यपाल शर्मा, इंद्रपाल सिंह, तेजनाथ, इरशाद, रईसुद्दीन, मोहमद सलीम, फारुख व सद्दाम आदि उपस्थित रहे।
त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का आह्वान
बड़ौत। कोतवाली में एसडीएम पूजा चौधरी, सीओ युवराज सिंह व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने भी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की लोगों से अपील की। वहीं, अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुंरत पुलिस को जानकारी देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें